फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: AAP leaders react sharply when Satyendar Jain looks upset, tired in photo

दिल्ली: सत्येंद्र जैन फोटो में परेशान, थके हुए दिखने पर आप नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया की

Sat, 11 Jun 2022 12:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jun 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi: AAP leaders react sharply when Satyendar Jain looks upset, tired in photo
सत्येंद्र जैन का सोशल मीडिया पर वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी ने गिरफ्तार किए मंत्री सत्येंद्र जैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फोटो पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं और आप समर्थकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने ईडी की हिरासत में उनकी स्थिति को यातना और उत्पीड़न की संज्ञा देते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की खिंचाई की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बृहस्पतिवार उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और वह एक कार में दिखाई दे रहे है और उनके चेहरे पर खून जैसा कुछ लगा दिख रहा है। वह ईडी की हिरासत में है। इस कारण वे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि उनको उनसे कोई सीधा संपर्क नहीं है। लिहाजा वह इस पर कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है। वहीं आप नेता व सांसद संजय सिंह ने लिखा कि ये वो शख़्स है जिसने देश को मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल दिया। पांच फ्लाईओवर्स के निर्माण में दिल्ली की जनता का 300 करोड़ रुपये बचाया। उनकी ये तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मैना (ईडी) पर काला दाग है। ये देश उनको कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान राम को शक्ति मिली और भगवान राम ने इसका अच्छा उपयोग किया और उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। रावण ने शक्ति का दुरुपयोग किया और आज रावण का पुतला दहन किया जाता है। रावण का अहंकार भी समाप्त हो गया था। प्रधानमंत्री याद रखे कि एक निर्दोष मंत्री के साथ इस तरह के व्यवहार के लिए इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सोमनाथ भारती ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ईडी की हिरासत में दिल्ली के मंत्री को यातना को देकर देश की राजनीति बदलने के आप के संकल्प को तोड़ने की कोशिश कर रही है।आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ईडी ने मंत्री को केवल परेशान करने के लिए अपनी हिरासत में रखा है, लेकिन वह दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं और उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है।


सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। वे 13 जून (सोमवार) तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल और आप ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके पार्टी नेताओं को फर्जी आरोपों में फंसा रही है।
विनोद डबास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed