{"_id":"65bd98a30ed4ec7b2f03d4c3","slug":"delhi-a-young-man-who-entered-a-tent-house-to-steal-was-beaten-to-death-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : टेंट हाउस में चोरी करने घुसे युवक की पीटकर हत्या, मुरादनगर से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : टेंट हाउस में चोरी करने घुसे युवक की पीटकर हत्या, मुरादनगर से मिला शव
Sat, 03 Feb 2024 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:06 AM IST
सार
इसके बाद शव मुरादनगर में फेंक दिया गया। मां ने 28 जनवरी को विनोद की गुमशुदगी की शिकायत दी तो पुलिस ने जांच के बाद टेंट हाउस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pixabay
विस्तार
ज्योति नगर में एक टेंट हाउस में चोरी करने घुसे विनोद (24) की पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव मुरादनगर में फेंक दिया गया। मां ने 28 जनवरी को विनोद की गुमशुदगी की शिकायत दी तो पुलिस ने जांच के बाद टेंट हाउस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विनोद परिवार के साथ हरदेव पुरी में रहता था। मां सारा ने ज्योति नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो विनोद को एक युवक के साथ देखा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
उसने बताया कि 27 जनवरी को वह विनोद के साथ ईस्ट ज्योति नगर स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में चोरी करने गया था। चोरी करने के दौरान टेंट के कर्मचारियों ने दोनों को पकड़ लिया। वह किसी तरह से वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने टेंट हाउस के कर्मचारी आफताब को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि विनोद को पकड़ने के बाद उन लोगों ने पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए शव को मुरादनगर के सुराना गांव की झाड़ियों में फेंक दिया गया था।