{"_id":"688a9e8eeedec21a48012456","slug":"delhi-a-woman-fell-face-down-on-the-road-from-a-moving-bike-after-dozing-off-died-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : झपकी आने पर चलती बाइक से मुंह के बल सड़क पर गिरी महिला, कान-नाक से निकला खून; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : झपकी आने पर चलती बाइक से मुंह के बल सड़क पर गिरी महिला, कान-नाक से निकला खून; मौत
Thu, 31 Jul 2025 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 04:07 AM IST
सार
हादसे के तुरंत बाद उसे नजदीकी इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त सुमित्रा देवी (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका के छावला में झपकी आ जाने से एक महिला चलती बाइक से मुंह के बल गिर गई। हादसे के तुरंत बाद उसे नजदीकी इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त सुमित्रा देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली सुमित्रा अपने पति राकेश कुमार व तीन बच्चों के साथ छावला के श्याम विहार की गली नंबर-10 में रहती थी। पति राज मिस्त्री है जबकि सुमित्रा पति के साथ ही मजदूरी करती थी। फिलहाल इनका काम नजफगढ़ मंडी के पास चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्याम विहार फ्लाईओवर पर झपकी आ जाने से सुमित्रा बाइक से गिर गई। नीचे गिरते ही उसके कान और नाक से खून आने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना मिलने पर पीसीआर वैन भी पहुंच गई। फौरन सुमित्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन