फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A tempo broke the divider and crushed six members of a family at midnight

Road Rage : डिवाइडर तोड़कर टेंपो ने आधी रात परिवार के छह को रौंदा, घायल महिला की हालत गंभीर

Mon, 23 Jun 2025 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 05:43 AM IST
सार

सीलमपुर थाना पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर आरोपी चालक अनुज चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Delhi: A tempo broke the divider and crushed six members of a family at midnight
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बेलगाम टेंपो ने डिवाइडर तोड़कर पहले सड़क के दूसरी ओर कार में टक्कर मारी, उसके बाद एक ही परिवार के छह लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन


घायलों को आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हादसे के समय टेंपो चालक ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन


सीलमपुर थाना पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर आरोपी चालक अनुज चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस टेंपो का मैकेनिकल निरीक्षण करवाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी हादसे की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि जी-ब्लॉक, न्यू सीलमपुर निवासी हसीन उर्फ सोनू के घर पिछले कुछ दिनों से उनकी मामी अफसरी अपनी बेटी नूरी के साथ सोनू के यहां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात को शास्त्री पार्क निवासी सोनू की बहन भी घर पर आई हुई थी। इस बीच रात करीब 12 बजे बहन अपने घर वापस जाने लगी तो सोनू, अफसरी, नूरी, सोनू की भाभी चांदबी सोनू का भतीजा अयान और भतीजी महक चौक पर उनको छोड़ने आ गए।


सोनू की बहन कार में बैठकर चली गई। इसके बाद सनातन धर्म मंदिर की ओर से डिवाइडर तोड़ता हुआ एक टेंपो सड़क के दूसरी ओर आ गया।

टेंपो ने पहले सफेद रंग की सेलेरियो कार कार को टक्कर मारी। कार के पीछे ही सोनू व उसके परिजन खड़े हुए थे। टेंपो ने सभी छह लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed