फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A Sri Lankan woman was being sent to Canada illegally, police arrested the agent

Delhi : श्रीलंका की महिला को अवैध रूप से भेज रहा था कनाडा, पुलिस मे एजेंट को किया गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 05:53 AM IST
सार

जांच में पता चला कि महिला ने काठमांडू जाने वाली उड़ान के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस लिया था, लेकिन वह फर्जी फ्रांसीसी पासपोर्ट और फ्रांसीसी पहचान पत्र का उपयोग कर टोरंटो जाने वाली उड़ान में सवार होने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन
Delhi: A Sri Lankan woman was being sent to Canada illegally, police arrested the agent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने श्रीलंका की महिला को अवैध तरीके से कनाडा भेजने की कोशिश करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन श्रीलंकाई नागरिकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस को इस मामले में श्रीलंका के एक अन्य नागरिक की तलाश है, जिसने पूरी साजिश रची थी। 

विज्ञापन


गिरफ्तार एजेंट की पहचान पहाड़गंज निवासी रामर के रूप में हुई है।आईजीआई की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सात मई को एयर इंडिया के कर्मचारियों ने एक श्रीलंकाई महिला सुरेका महेंद्रम को यात्रा से रोका। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि महिला ने काठमांडू जाने वाली उड़ान के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस लिया था, लेकिन वह फर्जी फ्रांसीसी पासपोर्ट और फ्रांसीसी पहचान पत्र का उपयोग कर टोरंटो जाने वाली उड़ान में सवार होने की कोशिश कर रही थी। उसके पास से एक बोर्डिंग पास मिला, जो एक अन्य श्रीलंकाई मूल की फ्रांसीसी नागरिक साहिला सेल्लप्पाका का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिला सेल्लप्पाका कनाडा जाने के लिए अधिकृत थी। दोनों ने इमिग्रेशन क्षेत्र से बोर्डिंग पास की अदला-बदली की थी। इनसे पूछताछ में तीसरे शख्स सुब्रमण्यम मरिमुथु का भी पता चला, जिसने जाली इमिग्रेशन और सुरक्षा स्टांप का इस्तेमाल कर काठमांडू की उड़ान के लिए क्लीयरेंस लिया और बाद में उसने अपना नाम वापस ले लिया। पुलिस ने तीनों यात्रियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों से पूछताछ के दौरान भारतीय एजेंट रामर के बारे में पता चला। पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी को रविवार को पहाड़गंज से गिरफ्तार कर लिया।रामर से पूछताछ में पता चला कि उसने श्रीलंकाई एजेंट थारन के साथ मिलकर इस मामले को अंजाम दिया है। 


उसने अपने नाम पर पंजीकृत एक भारतीय सिम कार्ड श्रीलंकाई यात्रियों को दिया, जिसका इस्तेमाल उन लोगों ने बातचीत के लिए किया। रामर ने दिल्ली में इन यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी की और घटना वाले दिन उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed