{"_id":"5b86694b42c792465d1d35a0","slug":"delhi-a-member-of-manipur-terrorist-organization-arrested-accused-of-threaten-to-manipur-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मणिपुर के आतंकवादी संगठन का सदस्य गिरफ्तार, मुख्यमंत्री को धमकी देने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मणिपुर के आतंकवादी संगठन का सदस्य गिरफ्तार, मुख्यमंत्री को धमकी देने का है आरोप
भाषा/ नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने मणिपुर के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-पीडब्ल्यूजी) के 45 वर्षीय सदस्य को गिरफ्तार किया है। उस पर मणिपुर के मुख्यमंत्री को धमकी देने का आरोप है साथ ही वह कई मंत्रियों को मारने की फिराक में था। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार माओवादी की पहचान ओइनम इबोचौबा सिंह उर्फ कोइरांगबाके रूप में की है।
विज्ञापन
यह प्रतिबंधित संगठन का स्वयंभू चेयरमैन और शीर्ष कमांडर है उसे मंगलवार को कोटला मुबारकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह कथित रूप से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अड्डा बनाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उस पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और कुछ अन्य मंत्रियों को धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में मणिपुर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन