{"_id":"616486fc8ebc3e1ddd4de111","slug":"delhi-661-kg-ganja-seized-by-narcotics-department-worth-rupees-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दो तस्कर और एक सप्लायर 661 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, कीमत है एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दो तस्कर और एक सप्लायर 661 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, कीमत है एक करोड़
Tue, 12 Oct 2021 12:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:20 AM IST
सार
पुलिस को 29 सितंबर को ट्रक से गांजा सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को नारायणा फ्लाईओवर पर रोक लिया। ट्रक में लकड़ी लदी हुई थी। जिसके नीचे एक चेंबर बना था, जिसमें गांजा का खेप था।
विज्ञापन
दिल्ली में पकड़ा गया 661 किलो गांजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम जिले की नारकोटिक्स दस्ता ने दो गांजा तस्करों और एक सप्लायर को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये के गांजा को बरामद किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 661 किलो गांजा और ट्रक बरामद किया है। आरोपियों ने गांजा के खेप को ड्राइवर के केबिन के पीछे बने एक चेंबर में रखा था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भिखोदी जैसलमेर राजस्थान निवासी रफीक खान, समयपुर बादली निवासी राजकिशोर और ओडिसा निसासी चेतन को गिरफ्तार किया है। रफीक खान और राज किशोर ट्रक के ड्राइवर हैं और तीन से पांच साल से मादक द्रव्य की तस्करी कर रहे हैं। जबकि चेतन आंध्र और ओडिसा से गांजा की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
लकड़ी के नीचे चेंबर बनाकर लाई जा रही थी खेप
पुलिस को 29 सितंबर को ट्रक से गांजा सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को नारायणा फ्लाईओवर पर रोक लिया। ट्रक में लकड़ी लदी हुई थी। जिसके नीचे एक चेंबर बना था, जिसमें गांजा का खेप था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक में मौजूद रफीक और राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ओडिशा और आंध्रा से गांजा का खेप लाकर उसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में सप्लाई करते हैं। उसने बताया यह खेप शेरा और उसके पाटर्नर बहादुर सिंह का है। उसने बताया कि खेप ओडिसा के रहने वाले चेतन से खरीदा जाता है। पुलिस ने इस निशानदेही पर चेतन को ओडिसा से गिरफ्तार कर लिया।