Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi Latest News Update Today: delhi 660 covid cases in single day highest till now 14 death toll reaches to 12319

Coronavirus in Delhi: 24 घंटे में सामने आए 660 मरीज, 14 मौतें, कुल केस 12 हजार के पार

Fri, 22 May 2020 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi Latest News Update Today: delhi 660 covid cases in single day highest till now 14 death toll reaches to 12319
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 660 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद अब दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 12,319 हो गई है। यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में 500 या इससे अधिक मामले आए हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 14 मौतें भी हुई हैं जिसके बाद राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 208 हो गई है। दिल्ली में इस वक्त 6214 सक्रिय केस हैं। सिर्फ बीते चार दिनों में ही दिल्ली में 2100 से ज्यादा केस आए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 21 मई को रिकॉर्ड किए गए थे, तब 571 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में 600 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार लगातार तीसरा दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 500 या अधिक नए मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 12,319 हो गए हैं।

बीते चार दिनों में आए केस
19 मई    500
20 मई    534 
21 मई    571
22 मई    660

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed