फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delay in builder project

बिल्डर प्रोजेक्ट में घर, कहीं सपना न रह जाए

Sun, 01 Jun 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 Jun 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
Delay in builder project

नोएडा के बिल्डर प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने वालों को छत के लिए और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


एनजीटी द्वारा कंपलीशन पर रोक बरकरार रहने से लोगों को घर नहीं मिल पाएगा। ओखला बर्ड सेंचुरी के दस किमी में क्षेत्र चालीस से अधिक बिल्डरों के हाउसिंग प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गए हैं।

इनमें लाखों की संख्या में फ्लैट हैं जिनको लोग बुक भी करा चुके हैं और काफी संख्या में निर्माण भी पूरो हो चुका है। काफी खरीदारों ने पूरी कीमत भी चुका दी है तो कई किश्तें भर रहे हैं। कोर्ट के फैसले को बरकरार रखने के फैसले के साथ ही लाखों लोगों की उम्मीद टूट गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्राधिकरण और बिल्डर को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कंपलीशन पर रोक होने के कारण प्राधिकरण की इससे होने वाली आय रुक गई है।

वहीं, बिल्डरों को प्रोजेक्ट के तैयार होने के बावजूद कंपलीशन नहीं दिलवा पाने की वजह से खरीदार हर रोज उनके पास पहुंच रहे हैं।

दर्जनभर से ज्यादा कर चुके अप्लाई
बिल्डरों ने निर्माण पूरा करने के बाद प्राधिकरण में कंपलीशन के लिए अप्लाई कर दिया है लेकिन प्राधिकरण उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दे पा रहा है। जिसके कारण बिल्डर भी खरीदारों को कंपलीशन होने का सर्टिफिकेट नहीं दे पा रहे हैं और खरीदारों को प्लैट हैंडओवर करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदार दोहरी मार से परेशान
ज्यादातर खरीदार ऐसे हैं जो किराए का मकान लेकर प्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन एनजीटी की रोक के चलते बिल्डर उन्हें कब्जा देने में आनाकानी है। खरीदार किराए का भुगतान कर रहे हैं साथ ही फ्लैट की किस्त भी भरनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed