फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   defamation case against arvind kejriwal by bjp

बड़ी मुश्किल में फंसे केजरीवाल!

Thu, 17 Jul 2014 11:35 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
defamation case against arvind kejriwal by bjp

दिल्ली की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा की सरकार बनाने की कवायद पर आम आदमी पार्टी ने जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया है तो वहीं भाजपा नेता भी अब पलटवार करने में पीछे नहीं हट रहे है।

विज्ञापन


भाजपा ने तो आम आदमी पार्टी पर मानहानि का दावा भी ठोंक दिया है और लीगल नोटिस भी भेजा है।

भाजपा विधायक आरपी सिंह ने अरविंद केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि केजरीवाल पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे है और इससे पाटी कार्यकर्ता अपमानित हुए है।
विज्ञापन

केजरीवाल पर चलेगा आपराधिक मामला?

defamation case against arvind kejriwal by bjp

आरपी सिंह ने कहा कि केजरीवाल का यह आरोप निराधार है, जिसमें उन्होंने यह कहा है कि उनके पार्टी के विधायक को 20 करोड़ रुपये देकर अपने लिए समर्थन चाहती है। उन्होंने रिकार्ड कराकर मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रचारित भी किया है।

उन्होंने ट्वीटर पर भी भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने के प्रयास की चर्चा की है। साथ ही पोस्टरों और होर्डिंग के माध्यम से भी ऐसे प्रयास किया जा रहे हैं। आरोप निराधार हैं। भाजपा की छवि को खराब किया गया है।

केजरीवाल का आरोप न केवल मानहानि है, बल्कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अधीन भ्रष्ट आचरण भी है। एक सप्ताह में अगर केजरीवाल ने अपने आरोप को वापस नहीं लिया तो उनपर आपराधिक मामला दर्ज कराने की चेतावनी नोटिस में दी गई है।

'केजरीवाल बताएं कैसा था याराना?'

defamation case against arvind kejriwal by bjp

भाजपा विधायक प्रो. जगदीश मुखी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि क्या दिल्ली में सरकार बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ गठजोड़ किया था। समर्थन की एवज में उन्होंने कांग्रेस को कितना रुपया दिया।

अगर ऐसा नहीं है तो फिर भाजपा पर इस तरह का अरोप क्यों लगा रहे है। अपना अनुभव वह दूसरे पर कैसे थोप सकते है। अगर उनके पास किसी भी तरह का साक्ष्य है तो वे मीडिया के सामने प्रस्तुत करें।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली की जनता का गुमराह करने में अरविंद केजरीवाल को महारत हासिल है।

विज्ञापन

स्टिंग क्यों नहीं करते केजरीवाल?

defamation case against arvind kejriwal by bjp

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल लगातार झूठ बोल रहे है। अगर उनके विधायकों से भाजपा का कोई भी नेता संपर्क है तो वे क्यों नहीं स्टिंग कर उसका खुलासा करते है।

भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी तक किसी भी पार्टी के विधायक के संपर्क में नहीं है। सुबह केजरीवाल ने कहा था कि एलजी आज भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे, ऐसा नहीं हुआ तो क्या वे माफी मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed