{"_id":"78a882c3885c8062cc5c752269db26e7","slug":"deaths-at-the-commotion-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर और वैशाली के निजी अस्पतालों में महिला समेत दो लोगों की मौत से गुस्साए परिजनों ने मंगलवार रात अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र सि्थत एक अस्पताल में देर रात सरजीत (80) की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे एसएचओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
वहीं, सिकंदराबाद निवासी कमलेश गोयल(47) को किडनी में समस्या के चलते नौ मई को वैशाली सेक्टर -1 के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटी दीपिका ने बताया कि मंगलवार दोपहर ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत का कारण ब्लड प्रेशर लो होना बताया।
रात पौने दस बजे महिला की मौत का पता चलते ही परिजन और अन्य लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि परिजनों को समझाकर शांत करा दिया गया। देर रात तक दोनों पक्षों में बातचीत जारी थी। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।