{"_id":"40d66eefb18919f9915c472fd49d5f45","slug":"death-of-pregnant-in-mysterious-circumstances-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जगतपुरी में रविवार को संदिग्ध हालात में प्रीति गौतम (23) की मौत हो गई। वह नौ माह की गर्भवती थी। प्रीति के पिता ने दामाद अमित और उसके घर वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वायुसेना से सेवानिवृत्त भीम प्रकाश जिज्ञासू नोएडा सेक्टर-71 स्थित शिवशक्ति अपार्टमेंट रहते हैं। भीम प्रकाश ने बताया कि 12 अक्तूबर को जगतपुरी बी-ब्लॉक में रहने वाले अमित ने फोन पर जानकारी दी कि गर्ग अस्पताल में उनकी बेटी प्रीति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में प्रीति के गर्दन पर चोट के निशान देखकर सूचना पुलिस को दी। भीम प्रकाश ने आरोप लगाया कि प्रीति के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी है। उसने बताया कि पिछले साल दिसंबर में प्रीति की शादी अमित से की थी। वह ट्रेडिंग का काम करता है।
विज्ञापन
एसडीएम को दिए बयान में महिला के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अमित के परिवार वाले दहेज के लिए लड़की को परेशान करने लगे। वे प्रीति को मायके नहीं आने दे रहे थे। जिज्ञासू का आरोप है कि अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अमित की मां, बहन और बहनोई खुलेआम घूम रहे हैं।