{"_id":"578fd1114f1c1b3526c4b898","slug":"death-of-a-worker-falling-from-the-14th-floor-the-incident-happened-after-the-fiercely-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"14वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, हादसे के बाद हुआ जमकर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, हादसे के बाद हुआ जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी में बुधवार सुबह 14वीं मंजिल पर काम कर रहा एक श्रमिक संदिग्ध परिस्थिति में नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित मजदूरों ने सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा थाना परहट निवासी मुहम्मद सुमश्ती पुत्र मोहम्मद डोमी ग्रेनो वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी की एक निर्माणाधीन इमारत में 14वीं मंजिल पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वह गिर पड़ा। हादसे के बाद मौजूद अन्य मजदूर उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद उसके साथी आक्रोशित हो गए और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। सोसाइटी के बाहर देर तक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा।
हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिसरख पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजन को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले में लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मजदूर का पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।