फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death in accident in faridabad.

ट्रैक्टर टैंकर से कुचल कर बालक की मौत

Sun, 12 Oct 2014 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 12 Oct 2014 03:56 AM IST
विज्ञापन
death in accident in faridabad.

फरीदाबाद में साइकिल से भड़ाना चौक जा रहे 11 साल के बच्चे को अनियंत्रित ट्रैक्टर-टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का गुस्सा न भड़के इसलिए मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चलाने वाले नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


नगला इन्क्लेव पार्ट-1 निवासी अमीर का 11 साल का बेटा सागर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए घर से साइकिल लेकर निकला था। भड़ाना चौक के पास नगला गांव की ओर से आ रहे अनियंत्रित गति ट्रैक्टर-टैंकर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर 15 वर्षीय किशोर भीम पुत्र सरयू यादव चला रहा था। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने भीम को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन मौके पर पहुंची पर्वतिया कालोनी चौकी की पुलिस ने भीम को हिरासत में लिया और सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पाइपलाइन न बिछी होने की वजह से ट्रैंकरों से पानी सप्लाई किया जाता है। यह टैंकर ज्यादा चक्कर लगाने के प्रयास में एक दूसरे से होड़ कर तेजी से भागते हैं। ऐसे में यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने बताया कि यहां के कई टैंकर माफिया अब नेता बन चुके हैं।

उनके टैंकर चालक नियम कानून की धज्जियां उड़ात हैं जिससे आए दिन हादसे होते हैं लेकिन पुलिस नेताओं की वजह से कुछ नहीं करती है। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नाबालिग चालक भीम को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


ट्रकों की चपेट में एक मरा, तीन जख्मी

बल्लभगढ़ के अलग-अलग हादसों में दो ट्रक की चपेट में आने एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। दोनो घटनाओं की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है।

सोहना रोड पर सेक्टर-55 के पास एक ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा हार्डवेयर चौक के पास एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवतियां और एक व्यक्ति है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात एक व्यक्ति सेक्टर-55 क्षेत्र में सोहना रोड पार करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लियां।


इसके अलावा संजय कॉलोनी निवासी गयाद्दीन ने बताया कि शनिवार को उसके एक परिजन के यहां शादी समारोह था। इसका आयोजन दौलतराम धर्मशाला में किया गया था। दोपहर को वह अपनी भतीजी रूबि और नीलम के साथ बाइक पर समारोह में जा रहा था। तभी हार्डवेयर चौक के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। उन्हें बीके अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed