फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deadly attack on a woman by entering the house

कुत्ते के गंदगी फैलाने से रोकना पड़ा भारी: पड़ोसी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, दबंगों ने दंपती को पीटा

Mon, 20 Feb 2023 10:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Feb 2023 10:38 PM IST
सार

पीड़िता की जमकर पिटाई करने के बाद उसे घसीटते हुए बाहर लाए और फिर हमलावरों के अन्य रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला का पति आया तो उस पर भी हमला किया गया।

विज्ञापन
Deadly attack on a woman by entering the house
police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके में प्लॉट में कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। गुस्साई पड़ोसन महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर में घुसकर नसीहत देने वाली महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


पीड़िता की जमकर पिटाई करने के बाद उसे घसीटते हुए बाहर लाए और फिर हमलावरों के अन्य रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला का पति आया तो उस पर भी हमला किया गया। पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल महिला की पहचान अनिता देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति रंभू कुमार, दो बेटों और दो बेटियों के साथ मुकुंद पुर में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में अनिता ने बताया की 16 फरवरी की शाम पड़ोस में रहने वाली नीतू यादव अपने कुत्ते को घूमा रही थी। वह उसके खाली प्लॉट में अपने कुत्ते को शौच करवाने लगी। उसने मना किया तो वह गाली गलौज करते हुए अपने कुत्ते को लेकर घर चली गई। कुछ देर बाद नीतू अपनी मां और बहन को लेकर उसके घर में घुस गई और उसके साथ मारपीट करने लगी। तीनों ने उसके बाल को पकड़ कर घसीटते हुए घर से बाहर ले आई। जहां उसके तीन अन्य रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावर उसका मंगलसूत्र भी तोड़कर ले गई। पिटाई से उसके कपड़े भी फट गए। पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। सभी आरोपी अपने घर चले गए। बेटी ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पति के आने के बाद नीतू के पिता और दो भाई उसके घर पर पहुंचे और पति पर गमले से हमला किया, लेकिन उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed