फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead woman writes a letter to dda

मौत के छह साल बाद डीडीए को लिखा पत्र!

Wed, 23 Jul 2014 03:39 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
dead woman writes a letter to dda

क्या मौत के बाद कोई शख्स किसी को पत्र लिख सकता है। एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने मौत के छह साल बाद डीडीए को पत्र लिखा और प्लॉट पर निर्माण अवधि बढ़ाने की अनुमति मांगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, डीडीए ने पत्र पर विचार करने के बाद अवधि भी बढ़ा दी और शुल्क जमा कराने के लिए कहा। मृतका की बड़ी बहन को जब यह पत्र मिला तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने छानबीन की तो डीडीए अधिकारियों का फर्जीवाड़ा सामने आया।

बहन के साथ रहती थी अनीता

dead woman writes a letter to dda

पेश मामला रोहिणी सैक्टर 24 में डीडीए के साठ मीटर के प्लॉट से जुड़ा है। यह प्लॉट डीडीए ने 1996 में अनीता इसरानी को आवंटित किया था।

अनीता इस प्लॉट पर कोई निर्माण कर पातीं या किसी को देतीं, इससे पहले ही दस जनवरी 2002 को गंगा राम अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वह अविवाहित थीं और पश्चिम विहार में अपनी बड़ी बहन मीना माथुर के साथ रहती थीं। मामले में पुलिस को 24 जुलाई को रिपोर्ट पेश करनी है।
 

अदालती आदेश पर हुई एफआईआर

dead woman writes a letter to dda

अदालत ने मामले की शिकायतकर्ता मीना माथुर की याचिका पर सुनवाई के बाद एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।

पुलिस ने डीडीए वाइस चेयरमैन, उप-निदेशक लैंड एंड बिल्डिंग व सुनीता देवी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, गलत पहचान बनाने व आपराधिक साजिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

इसके बाद अदालत ने शिकायतकर्ता के आवेदन पर पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश गत 27 मार्च को दिया था। पुलिस को इस मामले में 24 जुलाई को रिपोर्ट पेश करनी है।

विज्ञापन

डीडीए के पत्रों से खुला फर्जीवाड़ा

dead woman writes a letter to dda

मृतका की बहन को फर्जीवाड़े का पता तब चला जब उन्हें नवंबर व दिसंबर 2008 में डीडीए की ओर से दो पत्र मिले।

छानबीन करने पर उन्हें पता चला कि किसी महिला ने डीडीए अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उनकी बहन अनीता के नाम से पत्र व्यवहार किया है और उसके प्लॉट को हड़पना चाहती हैं।

मीना माथुर को गहराई में जाने पर पता चला कि वह महिला सोनीपत की रहने वाली है, लेकिन डीडीए के रिकार्ड में इस महिला का पता अनीता के प्लॉट का ही है। मीना माथुर का आरोप है कि डीडीए अधिकारियों ने दस्तावेजों में हेरफेर कर दिया। अब आरोपी महिला खुद को प्लॉट की मालकिन बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed