फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of a man found hanging from tree in forest near Indralok

मनोज.. मोबाइल और मौत: पांच दिन से पेड़ पर लटकी थी लाश, जेब से मिली इन दो चीजों से हुई मृतक की पहचान

Tue, 12 Aug 2025 09:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 09:42 PM IST
सार

क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था। ऐसा लग रहा था कि युवक का शव फंदे पर चार से पांच दिन से लटक रहा है। 

विज्ञापन
dead body of a man found hanging from tree in forest near Indralok
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में सोमवार शाम एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त गांव करीमपुर, आजमगढ़, यूपी निवासी मनोज (43) के रूप में हुई है। मनोज की पहचान उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि मनोज का शव चार-पांच दिन पुराना है। उसका शव करीब 10 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटका हुआ था। ऐसे में पुलिस उसकी मौत को लेकर संदेह जता रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि मनोज ने आत्महत्या की या उसके साथ कुछ और हुआ। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.00 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना मिली कि कचरा पार्क, शाहजादा बाग, इंद्रलोक के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था। ऐसा लग रहा था कि युवक का शव फंदे पर चार से पांच दिन से लटक रहा है। पुलिस ने आसपास उसकी पहचान के प्रयास किए तो एक रिक्शा चालक सुशील ने मंगलवार को उसकी पहचान मनोज के रूप में की।

हालांकि पुलिस मोबाइल व आधार कार्ड से उसकी पहचान पहले ही कर चुकी थी। सुशील ने बताया कि मनोज एरिया में रिक्शा चलाता था। पिछले कई दिनों से वह गायब था। उसको किसी ने नहीं था। पुलिस उसके बाकी साथियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed