{"_id":"668038d3b6497358ce080ec1","slug":"dead-body-of-12-year-old-boy-found-hanging-in-toilet-in-bulandshahr-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: शौचालय में फंदे से लटका मिला बालक का शव, पिता से लड़ाई के बाद मां और भाई के साथ रहता था शाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: शौचालय में फंदे से लटका मिला बालक का शव, पिता से लड़ाई के बाद मां और भाई के साथ रहता था शाहिद
Sat, 29 Jun 2024 10:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:11 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में एक 12 वर्षीय बालक का फंदे से लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपशहर नगर के मोहल्ला मोरीगेट में एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजन शव को अस्पताल से घर ले गए। नगर के मोहल्ला मोरीगेट निवासी 12 वर्षीय बालक शाहिद अपने ननिहाल में अपनी मां व एक भाई के साथ रहता था। उसकी मां व पिता के बीच बीते काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते शाहिद अपनी मां व भाई के साथ यहां रहता था।
विज्ञापन
शनिवार को उसकी मां मजदूरी पर गई थी। शाम करीब चार बजे मोहल्ले की ही एक बच्ची ने शाहिद को शौचालय में फंदे से लटका हुआ देखा, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। परिजनों ने मोहल्ले के अन्य लड़कों की मदद से शाहिद को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए थे।
विज्ञापन
बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ अनूप सिंह का कहना है कि बच्चे की मौत प्रारंभिक दृष्टया फंदे से लटकने से होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन