फॉर्च्यूनर में मिली खून से लथपथ लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस-वे स्थित 32 माइलस्टोन के पास शुक्रवार को खड़ी आलीशान फॉर्च्यूनर गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ 52 वर्षीय ठेकेदार की लाश मिली।
पुलिस के अनुसार ठेकेदार की हत्या की गई है। हत्या गोली मारकर या अन्य हथियारों से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस-वे स्थित 32 माइलस्टोन के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में कोई व्यक्ति ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है।
ठेकेदार की हत्या की आशंका
सूचना के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच में पाया कि गाड़ी ऑन थी।
जिसमें ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। गाड़ी के नंबरों के आधार पर शव की पहचान धनवापुर निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र दहिया के रूप में हुई है।
जो बिल्डिंग ठेकेदारी के काम से जुड़ा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रोपर्टी विवाद को लेकर उसकी पत्नी समेत उसके भाई से उसका झगड़ा चल रहा था।
गांड़ी के अंदर मिले सामान खुलेगा राज
गाड़ी के अंदर एक बैग में कपड़े और पानी की बोतलें भी मिले है। जिस आधार पर पुलिस का कहना है कि वह गाड़ी में ही अपना सामान रख रहा था।
हत्या के कारणों का हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है। जिसमें सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
डीसीपी क्राइम बलवान सिंह का कहना है शुरूआती जांच में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस विभिन्न कोणों से हत्या के इस मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के तरीके का खुलासा हो सकेगा।