फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA ready for Draw of Residential Plan 2019

आवासीय योजना-2019 के ड्रॉ के लिए डीडीए तैयार, आवेदक ऑनलाइन देख सकेंगे परिणाम

Sat, 20 Jul 2019 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
DDA ready for Draw of Residential Plan 2019
DDA

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अपनी आवासीय योजना -2019 का ड्रा निकालने जा रहा है। आगामी मंगलवार को 12.30 बजे से आवेदक ड्रा का परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि ड्रा की प्रक्रिया सेवानिवृत्त न्यायाधीश व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। 

विज्ञापन


आवासीय योजना का ड्रा डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा। आवेदक अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इसे देख सकते हैं। ड्रा निकलने के बाद डीडीए फ्लैट की आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा आवेदन वसंत कुंज में स्थित मकानों के लिए आए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले डीडीए ने 25 मार्च को 18,000 फ्लैट्स के साथ आवासीय योजना 2019 लांच की थी। इसमें ऐसे फ्लैट्स को शामिल किया गया था जो डीडीए की आवासीय योजना 2014 व 2017 में नहीं बिक सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने की समय सीमा पहले 10 मई रखी गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 10 जून किया गया था। योजना के तहत नरेला में करीब 7,500 ईडब्ल्यूएस कोटे के फ्लैट और करीब 8,000 एलआईजी फ्लैट थे। डीडीए को करीब पचास हजार आवेदन मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद उसकी छटनी की गई और अब डीडीए ड्रा के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed