फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA flats draw on tuesday.

दिल्ली में 25000 लोगों के घर का सपना पूरा

Tue, 25 Nov 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Nov 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
DDA flats draw on tuesday.

दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा लोगों के घर का सपना मंगलवार को सच हो गया है। लंबे इंतजार के बाद डीडीए की हाउसिंग स्कीम 2014 का ड्रा निकला। डीडीए का ड्रा राजधानी में मकान की चाहत रखने वालों के लिए खुशी और गम दोनों लेकर आया।

विज्ञापन


इस स्कीम में  देशभर के 10,08,985 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें 25,040 लोगों की चाहत पूरी हुई।  इनमें कई आवेदक ऐसे थे जो पिछली कई स्कीम में भाग्य आजमा चुके हैं। 9,83,945 परिवार के लोगों को निराश भी होना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि डीडीए की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर कुछ लोगों ने सवाल उठाए और ड्रा प्रणाली देखने बैठे लोगों ने पारदर्शिता को लेकर डीडीए को कटघरे में खड़ा किया। परिणाम आने से पहले एक घंटे तक लोगों ने डीडीए मुख्यालय में बवाल काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को ड्रा की प्रक्रिया पूरी की। तीन जजों के पैनल में हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश मंजू गोयल, आईआईटी दिल्ली के अंशुल कुमार और तकनीकी एक्सपर्ट महेश चंद्रा शामिल थे। डीडीए मुख्यालय विकास सदन में 11.30 बजे ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू की गई।

दोपहर 12 बजे के करीब जजों ने टेबल पर रखे जार से नंबर निकालने शुरू किए गए। पहला नंबर यानी यूनिट का नंबर 9 उठाया गया। इसके बाद 9,2,5,5 और फिर 3 नंबर वाला सिक्का उठाया। इस तरह आवेदक का रेंडम नंबर 0355299 बना और इसे कंप्यूटर में फीड कर दिया गया।

इसी तरह रेंडम फॉर्म नंबर 03695 निकाला गया। इसके बाद इसे कंप्यूटर में डाला गया। करीब एक घंटा 43 मिनट में यह प्रक्रिया खत्म हुई और दस लाख से अधिक लोगों में पच्चीस हजार से अधिक लोग लकी आवेदक बन गए जिसके घर का सपना डीडीए ने पूरा किया।

डीडीए ने अपने ड्रा में शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के लिए 753 फ्लैट्स, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 249, शहीदों की विधवाओं के लिए 249, अनुसूचित जातियों के लिए 3760, अनुसूचित जनजाति केलिए 1876 और सामान्य लोगों को 18,153 फ्लैटों को आवंटन के लिए लक्की ड्रा निकाला।


डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि पहली जनवरी से सफल आवेदकों को फ्लैट मिलने शुरू हो जाएंगे। पंद्रह दिनों बाद ओरिजनल डक्यूमेंट चैक करने के लिए सिर्फ एक बार सफल आवेदकों को डीडीए मुख्यालय आना होगा। इसके बाद की सभी प्रक्रिया ऑन लाइन होगी। कुल फ्लैटों का पांच प्रतिशत वेटिंग सूची में है।

इस लिंक WWW.DDA.ORG.IN पर जाकर ड्रा की अपलोड की गई पूरी लिस्ट देखी जा सकती है।  
पूरी लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें===> DDA FLATS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed