फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter-in-law had killed her mother-in-law by beating her with a cooker done 25 to 30 attacks

पोती ने किया खुलासा: नेबसराय में बहू ने सास को कुकर मार मारकर उतारा था मौत के घाट, किए थे 25 से 30 वार

Tue, 09 May 2023 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 May 2023 11:09 PM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई अमन को जांच में पता लगा कि शर्मिष्ठा सोम सास से बहुत चिढ़ती थी। एक तो उसके ऊपर बीमार सास की पूरी जिम्मेदारी थी। इससे वह परेशान रहती थी।

विज्ञापन
daughter-in-law had killed her mother-in-law by beating her with a cooker done 25 to 30 attacks
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेबसराय थाना इलाके में घर में 28 अप्रैल को मृत मिली वृद्धा हाशी सोम (86) की मौत मामले का परदाफाश हो गया है। वृद्धा की हत्या उसकी बहू शर्मिष्ठा सोम ने कुकर से ताबड़तोड़ वार कर की थी। उसने मृतका पर 25 से 30 वार किए थे। मृतका की पोती के खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या के कोण से जांच की। पुलिस को सोमवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुख्ता हो गया कि वृद्धा की हत्या की गई है। नेबसराय थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर मंगलवार को आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पेशे से डिजाइनर मूल रूप से पश्चिमी बंगाल निवासी सुरजीत सोम फ्लैट नंबर 116, खसरा नं. 322, स्वस्तिक रेजीडेंसी, नेब सराय में 2014 से रह रहे हैं। परिवार में पत्नी शर्मिष्ठा सोम (48, हाउस वाइफ) व 16 वर्षीय बेटी है। मां की बढ़ती उम्र को देखते हुए सुरजीत मार्च, 2022 को उन्हें दिल्ली ले आया था। शुरू में उन्होंने अपनी मां को अपने वाले फ्लैट में रखा। बहू के कहने पर सुरजीत ने मां को पास वाले फ्लैट में अकेला रखना शुरू कर दिया था। 28 अप्रैल को वृद्धा रसोई मे मृत पड़ी मिली। उनके शरीर पर सिर समेत अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले। मामला दर्जकर इंस्पेक्टर लोकेंद्र, एसआई अमन व एसआई अजीत की टीम ने जांच शुरू की। सुरजीत सोम ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से अर्थराइटिस से पीडि़त थीं और उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होती थी। परिजनों ने दलील दी थी कि अक्तूबर, 2022 में भी इस तरह गिरने से मां के शरीर पर चोट लग गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को वृद्धा के बेडरूम में टेबल वाला सीसीटीवी कैमरा मिला। पर उसमें रिकार्डिंग नहीं थी। सुरजीत ने उसे अपने मोबाइल से जोड़ रखा था और वह मां को देखता रहता था। एसआई अमन ने जांच नहीं रोकी और सुरजीत की बेटी से पूछताछ की तो पता लगा कि उसकी मां व दादी की नहीं बनती थी। उसकी मां ने पहले भी दादी के साथ मारपीट की थी। सोमवार को पुलिस को वृद्धा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई। इसके बाद इंस्पेक्टर लोकेंद्र, एसआई अमन व एसआई अजीत की टीम ने शर्मिष्ठा सोम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुरजीत सोम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

सास से थी पुरानी खुंदक
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई अमन को जांच में पता लगा कि शर्मिष्ठा सोम सास से बहुत चिढ़ती थी। एक तो उसके ऊपर बीमार सास की पूरी जिम्मेदारी थी। इससे वह परेशान रहती थी। उसने ये भी बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो सास उसे पसंद नहीं करती थी। इस कारण वह सास को पसंद नहीं करती थी। इस कारण उसने सास की हत्या करने की ठान ली। उसने सास की हत्या उस दिन की जिस दिन इलाके में बिजली नहीं थी और सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का खतरा नहीं था।

चोट ने खोला राज
पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टर ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में मृतक को इस तरह की चोट लगना संभव नहीं है। इससे पुलिस को संदेह और बढ़ गया था। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि शर्मिष्ठा सोम कुकर लेकर वृद्धा वाले फ्लैट में जा रही है। पुलिस को मिली पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर 14 चोट के बड़े निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed