{"_id":"5bdc844bbdec2269407efad7","slug":"dancer-murdered-on-dancing-without-getting-compliments-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डांस पर तारीफ न मिलने पर की थी दूसरे डांसर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस पर तारीफ न मिलने पर की थी दूसरे डांसर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मंदिर मार्ग इलाके में 24 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के दौरान हुई डांसर अविनाश सांगवान की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जयंती के मौके पर आयोजित धार्मिक जुलूस में अविनाश सांगवान द्वारा अच्छा डांस करने पर आरोपी ऋषभ को कोई नोटिस नहीं कर रहा था। जिस कारण उसकी अविनाश से बहस हो गई थी। इसी दौरान उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा के अनुसार, मंदिर मार्ग इलाके में 24 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के मौके पर धार्मिक जुलूस में गढ़ी, लाजपत नगर इलाके से डांसर अविनाश सांगवान अपने दोस्तों के साथ शामिल होने आया था। सभी ग्रुप में डांस कर रहे थे।
ऋषभ इस ग्रुप में शामिल हो गया और डांस करने लगा। सभी अविनाश के डांस की तारीफ करने लगे, जबकि ऋषभ के डांस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। अविनाश की तरह वह भी कपड़े उतारकर अश्लील डांस करने लगा। अविनाश ने भी अश्लील तरीके से जवाब दिया।

आरोपी 2017 से था बेरोजगार
इस पर दोनों की बहस हो गई। कुछ देर बाद अविनाश को गोली लगी। उसे आरएमएल अस्पताल में जे जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने धार्मिक जुलूस की वीडियो व फोटो की जांच की, जिसके बाद पुलिस धार्मिक जुलूस में पहुंचे शकूरपुर निवासी ऋषभ तक पहुंची। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह गायब मिला। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को विजय विहार इलाके से ऋषभ(22) व उसके चचेरे भाई सेक्टर-चार, रोहिणी निवासी चैतन्य उर्फ राजा चौहान (21) को गिरफ्तार कर लिया।
भीड़ का फायदा उठाकर ऋषभ ने जिस हथियार से अविनाश को गोली मारी थी, वह चैतन्य का था। ऋषभ भी पेशे से डांसर है। वह राजेंद्र नगर में कुरियर कंपनी में फील्ड ब्वॉय की नौकरी करता था। लेकिन 2017 से वह बेरोजगार था और गलत संगत में पड़ गया था। वह रामलीला व जागरूकता जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेता था। उसके पिता एमसीडी में सरकारी नौकरी करते हैं।