फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dalit family beatan by goons in gurgaon

घर में शौचालय बनाने की कहने पर दलित सरपंच के पति की कर दी पिटाई

Wed, 14 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 14 Dec 2016 12:25 AM IST
सार

फ्लैंडी में दबंग से
-आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही नहीं होने पर सरपंच पद से त्याग पत्र देंगे
-गांव छोड़ने की दलित सरपंच दंपत्ति ने दी चेतावनी
-आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के डीसी ने दिये आदेश

विज्ञापन
dalit family beatan by goons in gurgaon

विस्तार

गांव फ्लैंडी कि दलित समाज कि महिला सावित्री को गांव का सरपंच बनना उसके लिये एक आफत बन गई है। गांव को शौच मुक्त बनाने के लिये गांव के दबंग लोगों से शौचालय बनाने की बात कहना मंहगा पड रहा है। पिछले दो तीन महिने में उसके पति के साथ गांव के दबंग लोग करीब चार बार मारपिटाई कर चुके हैं।

विज्ञापन


जब भी वे पुलिस में शिकायत करने जाती है या तो गांव के दबंग लोग जबरजस्ती उनका फैंसला करा देते हैं या फिर पुलिस से सांठगांठ कर मुकदमा ही दर्ज नहीं होने देते हैं। सरपंच सावित्री ने चेतावनी देते हुऐ कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह सरपंच पद से अपना त्याग पत्र सीएम को भेजने और परिवार के साथ गांव छोडने को मजबूर होगी।
विज्ञापन


आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर सरपंच ने मंगलवार को दलित समाज के लोगों के साथ मिलकर मेवात उपायुक्त मणिराम शर्मा से लिखित शिकायत कर उनके खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं डीसी ने पुन्हाना के डीएसपी को आरोपियों के खिलाफ सत कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव फलैंडी की दलित महिला सरपंच सावित्री ने बताया कि डीसी मेवात चहाते हैं कि उनका गांव शौचमुक्त होना चाहिये इसलिए वह और उसका पति सीताराम गांव के प्रमुख लोगों से इसके लिये आहवान करते हैं।

उन्होने बताया कि करीब दस दिन पहले गांव फलैंडी निवासी मजीद का एक लडका किसी काम के लिये उसके घर पर आया तो उसने कहा कि तुम अपने घर पर शौचालय बनवाने में मेरी मदद करो, इतना ही कहना था कि उसने मेरे ही घर पर मेरे पति और मुझे गाली गलौंच करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने साजिद को समझाबुझाकर भेज दिया। 

सरपंच का कहना है कि उसका पति सीताराम 12 दिसंबर को सुबेह गांव में लोगों को शौचालय बनाने को प्रेरित करने के लिये निकला था। जब वह गांव के ही आसू के घर के पास से गुजर रहा था तो आसू ने उसे चाय पीने के लिए बुलाया।

जब वह उसके घर में मूंढी पर बैठा ही था तो आरोपी साजिद, साकिर, साबिर, बुल्ली, मजीद, आसू सहित आधा लोगों ने उसके पति कि लाठी डंडे, थप्पड आदी से मारपिटाई शुरू कर दी और उसे जातिसूचक भद्दी-भद्दी गालियां दी।

उन्होने जाति सूचक गालियां देते हुऐ कहा कि तू हमें शौचालय बनाने का हुकम देता है। उसके बाद उसके पति की चीख-पुकार सुनकर गांव के कुछ लोग आ गये जहां उनको बचाया नहीं तो आरोपी उसे जान से मार देते।

उसके बाद आरोपियों ने जान से मारने के धमकी देते और जाति सूचक गालियां देते हुऐ लोगों के सामने भी उसके पति को  फिर से मारने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से उसे बचाया।

सरपंच के पति सीता राम का कहना है कि घायल अवस्था में उसे पुन्हाना कि अस्पताल में इलाज और मेडिकल कराया। उसी दिन शाम को उन्होने पिनगवां पुलिस में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने लिखित शिकायत लेने से मना कर दिया।

उन्होने मजबूर होकर मंगलवार को मेवात डीसी मणिराम शर्मा से इसकी शिकायत की है। अब उनको इंसाफ मिलने कि उमीद जगी है।

  सरपंच सावित्री ने चेतावनी देते हुऐ कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह सरपंच पद से अपना त्याग पत्र सीएम को भेजने और परिवार के साथ गांव छोडने को मजबूर होगी।

  डीसी से शिकायत करने वालों में सरपंच सावित्री, पति सीता राम, सास बसंति, सुनीता, फूलववति, बाबू लाल और अनिल मौजूद थे।

क्या कहते है डीएसपी
पुन्हाना के डीएसपी सुभाष यादव ने फोन पर बताया कि उनको इस बारे में जानकारी मिली है। पीडित परिवार को बुधवार अपने कार्यालय में बुलाया हुआ है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed