फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daily passenger are getting costly in Delhi and NCR

दिल्ली में महंगे सफर का बोझ: पेट्रोल-सीएनजी महंगी, बेपटरी ट्रेन, 35 रुपये की जगह सफर पर 200 करने पड़ रहे खर्च

Sat, 09 Apr 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Apr 2022 11:16 PM IST
सार

दिल्ली में काम और एनसीआर के शहरों में रहने वाले दैनिक यात्रियों को सफर महंगा पड़ रहा है। कोविड के बाद भी पूरी तरह से लोकल ट्रेन पटरी पर नहीं उतर सकीं है। उत्तर रेलवे की 85 प्रतिशत लोकल ट्रेन चल रहीं है। नार्थ सेंट्रल की 70 प्रतिशत चल रहीं हैं। 

विज्ञापन
Daily passenger are getting costly in Delhi and NCR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की बढ़ी हुई दरें अब दिल्ली-एनसीआर के नौकरीपेशा मुसाफिरों को परेशान करने लगी हैं। कोविड के पहले लोकल ट्रेनों की भरमार होने से इनका सफर आसान रहता था। ट्रेन की यात्रा भी इनके लिए सस्ती पड़ती थी। लेकिन कोविड के बाद और इन दिनों ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई लोकल ट्रेन इस वक्त पटरी पर नहीं हैं। लिहाजा दैनिक यात्रियों को जो सफर पहले 10 से 35 रुपये में लोकल ट्रेन से तय हो जाता था, ऑटो-टैक्सी से अब उनको इसके लिए दो सौ रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। परेशानी गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत दिल्ली के नजीदकी शहरों में रहने वालों को ज्यादा है, जो काम दिल्ली में करते हैं  और रिहायश जिनकी संबंधित शहरों में है। समस्या उनको भी है, जिनका क्रम उलटा है, नौकरी जिनकी एनसीआर में और नौकरी एनसीआर के शहरों में है।

विज्ञापन

लोकल ट्रेन की संख्या घटी, 15-30 फीसदी ट्रेन बेपटरी
सार्वजनिक परिहवन के दूसरे माध्यमों की तुलना में ट्रेन की सवारी आज भी काफी सस्ती है। एनसीआर से बड़ी संख्या में कामकाजी लोग ट्रेन की यात्रा करते हैं। लेकिन इन दिनों उत्तर रेलवे की 85 प्रतिशत और नार्थ-सेंट्रल जोन की करीब 70 प्रतिशत ही लोकल ट्रेन चल रही है। वहीं, इस वक्त अलीगढ़-दिल्ली-अलीगढ़ के बीच सफर करने वालों को भी परेशानी है। इस रूट पर निर्माण कार्य की वजह से 15-20 प्रतिशत ट्रेन विभिन्न दिशाओं की निरस्त रह रही है। इससे दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।सार्वजनिक परिहवन का सहारा लेने पर भी उनको जेब ढीली करनी पड़ रही है। 

लोकल ट्रेन से यात्रा सस्ती, एमएसटी हो तो एक तिहाई और कम यात्रा लागत
लोकल ट्रेन से यात्रा करना बेहद ही सस्ता है। 25 किलोमीटर का सफर महज 10 रुपये में की जा सकती है। इतना ही नहीं, अगर मंथली सीजन पास 150-450 रुपये में बनवा लेते है तो एक तिहाई लोकल ट्रेन के टिकट से भी सस्ती हो जाती है। जबकि ट्रेन के अलावा टैक्सी-ऑटो का सहारा एनसीआर में लेते है तो फिर इसके लिए 150 रुपये से अधिक चुकाना पड़ता है। एक दिन का यह किराया अगर एमएसटी पास लेकर करते है तो पूरे महीने में इसी रकम में सफर कर सकते है।

 

दूरी किमी में         यात्री ट्रेन का बेसिक किराया         स्पेशल मेल/एक्सप्रेस का बेसिक किराया
25 10 रुपया                30 रुपया
50 15 रुपया 30 रुपया
75 20 रुपया            43 रुपया
100  25 रुपया         49 रुपया
125 30 रुपया        58 रुपया
150  35 रुपया           64 रुपया
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने सीजन टिकट की दूसरी बढ़ाकर की 160 किमी.
सीजन टिकट के लिए रेलवे ने अब तक 150 किलोमीटर की दूरी को बढ़ा कर 160 किलोमीटर कर दिया है। रेलवे के इस निर्णय से दिल्ली से मुरादाबाद, कुरुक्षेत्र, देवबंद, नरवाना समेत अन्य स्टेशन से आवाजाही करने वाले यात्रियों को विशेष फायद मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed