फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber crime increased after lockdown in delhu ncr

लॉकडाउन के बाद बढ़े साइबर अपराधः एनसीआर के जालसाज नौकरी के नाम पर कर रहे ठगी

Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM IST
सार

  • पश्चिमी यूपी व बिहार के अपराधी फर्जी वेबसाइट से कर रहे हैं ठगी
  • दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर पहली बार किया भौगोलिक वर्गीकरण

विज्ञापन
Cyber crime increased after lockdown in delhu ncr
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनसीआर के जालसाज नौकरी लगवाने के नाम पर और मेवात के अपराधी ओएलएक्स क्यूआर कोड के जरिए दिल्ली वालों की जेब से पैसे निकाल रहे हैं जबकि पूर्वी उत्तरप्रदेश व बिहार के अपराधी फर्जी व्यवसायिक वेबसाइटों के जरिये दिल्ली वालों को ठग रहे हैं। लॉकडाउन के बाद दिल्ली में साइबर अपराध बढ़ गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अमर उजाला के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है। राजधानी में साइबर ठगी की हर रोज करीब 18 से 20 शिकायतें आ रहे हैं। एक्सर्टोशन के बजाय ऑनलाइन हरासमेंट के केसों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन व उसके बाद दिल्ली में साइबर अपराध बढ़ा है। दिल्ली पुलिस ने पहली बार इसका भौगोलिक डाटा तैयार किया है। जिसके तहत यह पता लगाया गया है कि किस प्रदेश के जालसाज दिल्ली में किस तरह का साइबर अपराध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बताया कि साइबर अपराध का जो ट्रेंड सामने आ रहा है उसके हिसाब से साइबर अपराध का भौगोलिक वर्गीकरण किया है कि किस राज्य के लोग किस तरह का साइबर अपराध कर रहे हैं। ट्रेंड के अनुसार मेवात क्षेत्र के जालसाज ओएलएक्स क्यूआर कोड के जरिए दिल्ली वालों की जेब से पैसे निकाल रहे हैं। इसके अलावा झारखंड व पश्चिमी बंगाल के अपराधी केवाईसी और यूपीआई जालसाजी कर ठगी कर रहे हैं। जबकि एनसीआर के ठग दिल्ली के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं। 


उत्तरी राजस्थान के जालसाज सरकारी फर्जी वेबसाइट के जरिए ठगी कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जालसाज सोशल मीडिया के जरिए जैसे मौका लग जाए वैसी ही ठगी कर रहे हैं। पूर्वी उत्तरप्रदेश व बिहार के जालसाज फर्जी व्यवसायिक वेबसाइट बनाकर जालसाजी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस का मानना है कि आनॅलाइन जालसाज के काफी नए-नए तरीके सामने भी आ रहे हैं। 

लॉकडाउन के दौरान ऐसे की जा रही ठगी 
  • फर्जी शॉपिंग साइट और ई-कॉमर्स पोर्टल बनाकर की जा रही जालसाजी 
  • इंसानियत के लिए काम करने के नाम पर ठगी की जाने लगी। 
  • नौकरी दिलाने के विज्ञापन निकालकर ठगी 
  • सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को सामान देने के नाम पर ठगी की जानी लगी। 

ये तरीके भी आए सामने 
  • कोविड समाचार के नाम पर लिंक भेजकर ठगी। 
  • सरकारी वेबसाइट बनाकर लोगों से सहायता मांगने के नाम पर जालसाजी 
  • केयर फंड से बनाकर डोनेशन के नाम पर ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed