{"_id":"582c51384f1c1b7c228ff604","slug":"cyber-city-people-will-get-notes-from-rbi-bank-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी के लोगों को अब दिल्ली आरबीआई से मिलेंगे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी के लोगों को अब दिल्ली आरबीआई से मिलेंगे नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
साइबर सिटी के लोगों की मुसीबत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुग्राम समेत एनसीआर के जिलों को राहत दी है। अब चंडीगढ़ आरबीआई दफ्तर की जगह नजदीकी आरबीआई करेंसी चेस्ट से नए नोट ले सकेंगे। इस बाबत बैंकों को दिशा-निर्देश भेज दिया गया है। इससे बैंकों के साथ ग्राहकों के लिए भी राहत की मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि नई दिल्ली स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुग्राम समेत एनसीआर के सभी शहरों को नए नोट देने से मना कर दिया था। आरबीआई ने चंडीगढ़ के दफ्तर से नए नोट लेने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
आरबीआई के इस आदेश के बाद मंगलवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। जिसमें जिला प्रशासन और अग्रणी बैंक के मैनेजरों ने अपनी समस्याएं रखीं। अग्रणी बैंक के मैनेजर आरसी नायक ने बताया कि गुरुग्राम से चंडीगढ़ की दूरी करीब 300 किलोमीटर है।
विज्ञापन
वहां से नए नोट लाने में अधिक समय लगने के साथ सुरक्षा का भी खतरा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से आरबीआई से बात की गई थी। जिसके बाद अब नजदीकी आरबीआई करेंसी चेस्ट से नए नोट लेने के आदेश दे दिए गए हैं।