फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber cell station in-charge Satish Kumar and ASI Vijendra were accused of recovering two lakh rupees

Delhi: साइबर थाने के एक और प्रभारी पर लगा भ्रष्टाचार का दाग, दो लाख वसूलने के आरोप में थाना प्रभारी और एएसआई पर मुकदमा

Tue, 19 Jul 2022 07:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Jul 2022 07:14 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदेश पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Cyber cell station in-charge Satish Kumar and ASI Vijendra were accused of recovering two lakh rupees
Corruption - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी जिले के साइबर सेल थाना प्रभारी सतीश कुमार व एएसआई विजेंद्र पर दो लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ पांडव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदेश पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच पूर्वी जिले के पीजी सेल एसीपी को सौंपी गई है। इससे पहले दक्षिण-पश्चिमी जिले के तीन इंस्पेक्टरों पर कई करोड़ वसूलने का आरोप लगा था। तीनों ही इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। 

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पांडव नगर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बख्तावरपुर निवासी पीड़ित युवक ने कहा है कि उसकी वर्ष 2013 में शादी हुई थी। वर्ष 2019 में उसे उसकी पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंधों का पता चला था। उसने पत्नी को समझाया था कि दो वर्ष की बेटी है और वह सुधर जाए। पत्नी ने माफी मांगकर मामले को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन


पत्नी को बैंगलुरू में नौकरी मिल गई। वह अकेली वहां चली गई। इस दौरान युवक की सास को पैसे की जरूरत पड़ी। युवक ने पत्नी के कहने पर 30 लाख रुपये सास को दे दिए। पत्नी ने शुरू में ब्याज के कुछ पैसे दिए, मगर बाद में ब्याज देना बंद कर दिया। जनवरी 2022 में पत्नी ससुराल ये कहकर मायके चली गई कि वहां से नौकरी करना आसान होगा। वह कुछ समय तक पति से बात करती रही। बाद में उसने बात करना बंद कर दिया। ससुराल से युवक को पता लगा कि पत्नी मायके में नहीं रह रही है। उसे पता लगा कि पत्नी ने शकरपुर थाने में युवक व उसके परिजनों के खिलाफ करने की शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद महिला ने इंदिरापुरम थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दे दी। पत्नी ने कड़कड़डूमा कोर्ट में भी घरेलू हिंसा की शिकायत कर दी। युवक को पत्नी की सहेली से पता लगा कि पत्नी का चार वर्ष से एक युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। युवक ने कहीं से पता कर पत्नी व उसके प्रेमी की फोटो व्हाट्सएप पर डाल दीं। इसकी शिकायत पत्नी ने पूर्वी जिले के साइबर सेल में कर दी थी।

आरोप है कि इस पर इंस्पेक्टर व एएसआई सादे कपड़ों में 14 जून को युवक के घर पहुंचे और युवक व उसके ममेरे भाई का फोन जब्त कर लिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौच की। आरोप है कि उन्होंने दो लाख रुपये की मांग की। पुलिसकर्मी कुछ पैसे लेकर गए, बाकी पैसे लेकर थाने बुलाया। युवक को थाने बुलाकर भी प्रताड़ित किया गया। युवक ने पैसे लेने, मारपीट व गाली-गलौच करने आदि की रिकार्डिंग कर ली और इसकी शिकायत सीनियर अफसरों को कर दी थी। शनिवार को इंस्पेक्टर व एएसआई के खिलाफ पांडव नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed