फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CVC orders CPWD to investigate Sheesh Mahal

'शीश महल' की होगी जांच: सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी को दिए आदेश, अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुसीबतें!

Tue, 05 Nov 2024 01:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 01:12 PM IST
सार

आप नेता अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मुश्किलों में फंस सकते हैं। सीवीसी ने केजरीवाल के 'शीश महल' में अवैध निर्माण की जांच करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी को आदेश दिया है। विजेंद्र गुप्ता ने जवाबदेही की मांग की है।

विज्ञापन
CVC orders CPWD to investigate Sheesh Mahal
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और विजेंद्र गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने  कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए 'शीश महल' में अवैध निर्माण और वित्तीय अनियमितताओं पर उनकी शिकायत को स्वीकार कर लिया है। सीवीसी ने इस शिकायत को आगे की जांच के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को भेज दिया है, और यह आश्वासन दिया है कि तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


क्या है शीश महल घोटाला
प्रदेश भाजपा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए। भाजपा ने तत्कालीन सीएम को आड़े हाथों लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की थी। इस पर पलटवार करते हुए आप ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि मुख्यमंत्री आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा ने दावा किया था कि यह नवीकरण नहीं बल्कि पुराने की जगह नया ढांचा तैयार किया गया है। इसमें उनका कैंप कार्यालय भी है। इस मामले में सूत्रों का दावा है कि दस्तावेज से पता चलता है कि 43.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के बजाय सिविल लाइंस के 6, फ्लैट स्टाफ रोड स्थित सीएम के सरकारी आवास की शक्ल बदलने पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सूत्रों का दावा था कि दस्तावेज में 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 बार में राशि खर्च की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज के मुताबिक किए गए कुल खर्च (रुपये में)
आंतरिक सजावट पर 11.30 करोड़
पत्थर और संगमरमर के फर्श पर 6.02 करोड़
आंतरिक परामर्श पर एक करोड़
विद्युत फिटिंग और उपकरणों पर 2.58 करोड़
अग्निशमन प्रणाली पर 2.85 करोड़
अलमारी पर 1.41 करोड़ रुपये
सामान फिटिंग, रसोई के उपकरणों पर 1.1 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय के लिए स्वीकृत 9.99 करोड़ रुपये के अलावा 8.11 करोड़ रुपये किए गए खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed