{"_id":"669a5555325de4f59d023f3a","slug":"customs-department-caught-a-foreign-passenger-smuggling-medicines-worth-lakhs-from-igi-airport-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Airport: कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी, तस्करी करने वाले एक विदेशी को पकड़ा; लाखों की दवाइयां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Airport: कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी, तस्करी करने वाले एक विदेशी को पकड़ा; लाखों की दवाइयां बरामद
Fri, 19 Jul 2024 05:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:30 PM IST
सार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आईजीआई एयरपोर्ट पर तस्करी करने वाले एक विदेशी को पकड़ा है। जिसके कब्जे से लाखों की दवाइयां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
Flight
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दवाइयों की तस्करी करने वाले एक विदेशी यात्री को पकड़ा है। यात्री के कब्जे से भारी मात्रा में दवाइयां मिली हैं। इनकी कीमत 49 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
यात्री की पहचान उज्बेकिस्तान निवासी खबीबुल्लावे अब्दुमुतालिबजोन खोतमजोन उगली के रूप में हुई है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सीआईएसएफ की निगरानी टीम ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के चेक-इन क्षेत्र में एक विदेशी यात्री को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। शक होने पर सीआईएसएफ की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यात्री की पहचान उज्बेकिस्तान के नागरिक खबीबुल्लावे अब्दुमुतालिबजोन खोतमजोन उगली के रूप में हुई। उसने बताया कि वह एयर अस्थाना की उड़ान से अल्माटी जा रहा है। सीआईएसएफ की टीम ने उसके ट्रॉली बैग और दो कार्टन की एक्सरे मशीन से जांच की। इसमें कुछ संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं।
उसके बाद यात्री को कस्टम कार्यालय ले जाया गया। वहां कस्टम अधिकारियों की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई। बैग में भारी मात्रा में दवाइयां मिली। जांच करने के बाद अधिकारियों ने बताया कि यात्री के कब्जे से करीब 49 लाख रुपये मूल्य की दवाइयां मिली। इतनी बड़ी मात्रा में दवाई ले जाने के लिए यात्री से कागजात दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया।