{"_id":"60700f668ebc3e591d013f46","slug":"curfew-in-moradabad-district-from-april-9-to-april-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद जिले में शुक्रवार रात्रि से कर्फ्यू लागू, जानिए कब से कब तक रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद जिले में शुक्रवार रात्रि से कर्फ्यू लागू, जानिए कब से कब तक रहेगा प्रतिबंध
Fri, 09 Apr 2021 01:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुरादाबाद में रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। फिलहाल इसकी अवधि 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक रखी गई है। सर्किट हाउस में हुई बैठक के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह ने रात्रि कर्फ्यू लगाने लिया निर्णय लिया। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 489 पहुंच गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरूक करने का भी फैसला लिया गया है। योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन को रात्रि कर्फ्यू को लेकर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को मुरादाबाद में 117 नए मामले सामने आए हैं, जो इस वर्ष एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं। इसके अलावा रामपुर में 57, अमरोहा में 14, सम्भल में 14 और बिजनौर में 30 संक्रमित सामने आए हैं। रात्रि
विज्ञापन
वहीं तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर बरेली डीएम नितीश कुमार ने नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार से रात नौ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज भी अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन