{"_id":"e3c94288722a9576f754f4d1a90e2dc8","slug":"crpf-jawan-asked-security-from-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ जो रक्षक को ही लगानी पड़ी सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हुआ जो रक्षक को ही लगानी पड़ी सुरक्षा की गुहार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 28 Feb 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में रह रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने अपने परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आरोप है कि आजमगढ़ के बनगांव निवासी कतवारु राम की छोटी बहन, भाई और विधवा माता के साथ गांव के ही कुछ लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं।
मारपीट का कारण मकान का विवाद बताया जा रहा है, जिसका केस जिला न्यायालय में लंबित है। पीड़ित की मां भी कई बार घटना की शिकायत पुलिस से कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस पर सिग्नल बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट ने गृहमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि कतवारु राम सिपाही पद पर तैनात हैं।
आरोपियों द्वारा मारपीट करने और पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने की जानकारी देते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक व दीदारगंज थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन