{"_id":"56f858874f1c1bde5cf14fd8","slug":"crowd-increased-from-today-to-registry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से और बढ़ेगी रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से और बढ़ेगी रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल को करीब आने के साथ ही फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ भी बढ़ गई है। रविवार को अवकाश के बावजूद करीब 400 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई और नौ करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क मिला। वहीं, पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार से प्राधिकरण का दफ्तर और बैंक खुल जाएंगे। नए दस्तावेज तैयार हो सकेंगे, जिससे भीड़ और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए रविवार को नोएडा के तीनों सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खुले। सुबह 9 बजे से ही लोग रजिस्ट्री कराने के लिए टोकन लेकर कतार में लग गए। अत्यधिक भीड़ होने के कारण पांच-छह घंटे के इंतजार के बाद रजिस्ट्री कराने का मौका मिल पा रहा है।
विज्ञापन
भीड़ इतनी ज्यादा हो रही है कि प्रथम तल पर स्थित कार्यालय के अंदर पहुंचने के लिए सीढ़ियों से जद्दोजेहद करनी पड़ रही है। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। रात 9 बजे के बाद तक रजिस्ट्री की जाती रही। एआईजी स्टांप एसके सिंह भी रविवार को सब रजिस्ट्रार प्रथम के कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राधिकरण और बिल्डरों के प्रतिनिधि भी अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर करने के लिए कार्यालय में मौजूद रहे। रजिस्ट्री दफ्तर के अलावा स्टाक होल्डिंग कार्पोरेशन का दफ्तर भी रविवार को खुला रहा। रजिस्ट्री विभाग के खिलाफ रविवार को जनहित मोर्चा ने बैठक कर 29 मार्च को प्रस्तावित धरने की रणनीति तय की। इसमें कई और संगठनों के शामिल होंगे।