{"_id":"57fb858e4f1c1b685228eb63","slug":"crowd-got-out-of-control-in-faridabad-shuttle-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसीकलां शटल में भीड़ हुई बेकाबू, मची मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसीकलां शटल में भीड़ हुई बेकाबू, मची मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को आगरा इंटरसिटी के डेढ़ घंटे से अधिक लेट होने के कारण कोसीकलां-गाजियाबाद शटल में भीड़ बेकाबू रही। ट्रेन में बैठने के लिए फरीदाबाद से लेकर न्यूटाउन तक मारामारी मची रही।
विज्ञापन
भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बल्लभगढ़ स्टेशन पर यात्री न तो उतर पाए और न ही बैठ पाए। सबसे ज्यादा परेशानी महिला और बुजुर्ग यात्रियों को हुई। भीड़ के कारण बल्लभगढ़ स्टेशन पर कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ स्टेशन पर न उतर पाने वाले यात्री किसी तरह न्यूटाउन पर उतरकर दोबारा बल्लभगढ़ के लिए शटल पकड़ी। पिछले दो दिनों से ये समस्या बनी हुई है लेकिन रेलवे का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को आगरा कैंट से पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली जाने वाली 14211 आगरा इंटरसिटी करीब डेढ़ घंटे की देरी से चल रही थी। इसके पलवल पहुंचने का समय सुबह 8:28 बजे है।
इस ट्रेन के लेट होने के कारण पलवल की सारी भीड़ कोसीकलां गाजियाबाद शटल में सवार हो गई। ट्रेन में चढने के लिए खूब मारामारी हुई। बड़ी संख्या में दैनिक यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हुए।
भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बल्लभगढ़ उतरने वाले यात्रियों को नाको चने चबाने पड़े। बड़ी संख्या में तो यात्री उतर ही नहीं पाए। यही हाल चढने वालों का रहा।
इंटरसिटी के समय पर चलने से यात्री बंट जाते हैं। लेकिन लेट होने के कारण इंटर के यात्रियों को भी शटल में सवार होना पड़ता है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय का कहना है कि अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्जन होने के कारण ट्रैफिक व्यस्त हो जाता है। इसी कारण लोकल ट्रेनों को रोककर चलाना पड़ता है। दो तीन दिनों तक ये समस्या बनी रहेगी।