{"_id":"590b1e634f1c1b3d0a441f65","slug":"crowd-at-rathyatra-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रथयात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव का समापन सूरजकुंड रोड स्थित सिद्घदाता आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव के समापन अवसर पर रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर आश्रम के अधिपति पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान की रथयात्रा में शामिल होने वालों को मुक्ति मिलना निश्चित है।
विज्ञापन
यह ऐसा अवसर है जिसे किसी भी भक्त को गंवाना नहीं चाहिए। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा भी रथयात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि जो भक्त भगवान पर विश्वास रखता है, भगवान भी अपने भक्त का विश्वास बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धर्म की राह पर चलने वाले को कभी भी खुद को छोटा नहीं समझना चाहिए लेकिन ध्यान रहे कि आप अहंकार में न घिर जाएं। उन्होंने सभी को प्रेम एवं भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ईश्वर की संतान हैं इसलिए हमें एक दूसरे के साथ भ्रातृत्व के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर निकाली गई रथयात्रा में ढोल, गाजे, बाजे के साथ सुमधुर भजनों की धुनों पर हजारों हजार भक्त शामिल हुए। फोटो- श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित भगवान लक्ष्मीनारायण की शोभायात्रा में उपस्थित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज। फोटो- रथयात्रा में जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महारजा के साथ मौजूद हरियाणा के केबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा जी।