{"_id":"5c434b3aa102edbef6fed325cfe81470","slug":"crooks-attacks-on-person-in-a-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"उनका मॉर्निंग वॉक नहीं था पसंद, इसलिए कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उनका मॉर्निंग वॉक नहीं था पसंद, इसलिए कर दी पिटाई
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एनआईटी में रहने वाले शिवनारायण सोमवार सुबह सैर के लिए निकले थे। तभी कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान वॉक के रास्ते को लेकर उनकी कुछ बदमाशों की कहा-सुनी हो गई थी।
इसीलिए जब वह सोमवार सुबह सैर के लिए निकले और एनएच-पांच स्थित मंदिर के पास पहुंचे, तो उनकी कॉलोनी में ही रहने वाले राजन व भारत भूषण ने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।