फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth was trying to rob ATM, caught red handed by the police

नहीं मिली नौकरी तो एटीएम लूटने पहुंच गया पर...

Thu, 05 Apr 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
youth was trying to rob ATM, caught red handed by the police
atm robbery - फोटो : अमर उजाला

फर्श बाजार में काम नहीं मिलने से परेशान युवक ने एटीएम लूटने की योजना बना डाली। इतना ही नहीं वह गैस कटर व अन्य औजार लेकर विश्वास नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पहुंच गया।

विज्ञापन


उसने पहचान छिपाने के लिए मास्क लगाया। फिर सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे भी छिड़क दिया। साथ ही फिंगर प्रिंट से उसकी पहचान न हो पाए उसके लिए हाथों में दस्ताने भी पहन लिए।
विज्ञापन


मगर उसकी कोशिशें उस वक्त धरी की धरी रह गईं, जब उसकी सारी करतूत ओखला स्थित मुख्य कार्यालय में बैठे कर्मचारियों ने देख ली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पहचान दुर्गापुरी निवासी नजीर उर्फ बाबू (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से औरंगाबाद महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपी के किसी वारदात में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। 


 

दो मशीन में से एक को आधा काट चुका था आरोपी 

youth was trying to rob ATM, caught red handed by the police
atm robbery - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, विश्वास नगर की गली नंबर तीन में पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम है। बैंक के मुख्य कार्यालय से रात करीब 12 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि एटीएम में चोरी हो रही है। सूचना मिलते ही फर्श बाजार थाना प्रभारी सुनील शर्मा टीम के साथ एटीएम पर पहुंचे। एटीएम का शटर बंद था। पुलिस ने शटर खुलवाया।

भीतर का दृश्य देखकर पुलिस के भी होश उड़ गये। अंदर दो मशीनें लगी थी। एक मशीन का आधा हिस्सा लगभग काटा जा चुका था। मौके पर दो गैस सिलिंडर के साथ कटर व अन्य औजार फैले थे। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों मशीनों में करीब 14 लाख रुपये थे। 

सावधान इंडिया देखकर रची साजिश
जांच में पता चला कि नजीर एक बिजली कंपनी में इलेक्ट्रिशयन था। कुछ समय पहले उसकी नौकर चली गई। उसने काम तलाशने का प्रयास किया लेकिन  कामयाब नहीं मिली। उधर, पैर में चोट लगने की वजह से उसके पिता रिक्शा नहीं चला पा रहे थे। घर का खर्च नहीं चलने की वजह से उसने एटीएम लूट की साजिश रची।

नजीर ने बताया कि सावधान इंडिया देखकर उसने चोरी के दौरान पुलिस से बचने का तरीका सीखा। लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि बैंक के मुख्य कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पांच मिनट की देर होने पर आरोपी मशीन से रुपये निकालने में कामयाब हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed