{"_id":"e3e68003b213b52efda267de0d2095b0","slug":"youngman-rapes-a-minor-girl-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल के युवक ने किया 2 साल की बच्ची से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
35 साल के युवक ने किया 2 साल की बच्ची से रेप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अलीपुर इलाके में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बच्ची को खून से लथपथ देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के पास मौजूद एक 35 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
पढ़ें: दिल्ली में तीन नाबालिगों समेत चार से रेप
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को राजा हरिश्चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में लोक नायक अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर टीकरीखुर्द गांव में लोगों ने एक बच्ची को सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में देखा।
विज्ञापन
बच्ची के पास ही उसके पड़ोस का एक युवक खड़ा था। लोगों को देखकर वह वहां से भागने लगा। जिसे लोगों ने दबोच कर पिटाई कर दी। लोगों ने बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पढ़ें: माशूका ने शादी का प्रपोजल ठुकराया तो गोली मारी
बच्ची की मां ने बताया कि वह बच्ची को घर के बाहर धूप में खेलते हुए छोड़कर काम करने चली गई थी। परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।