फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youngman abducted in petrol pump

पेट्रोल भरवा रहे युवक को अगवा कर लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 02 May 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 May 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
youngman abducted in petrol pump

राजधानी के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में आधा दर्जन बदमाशों ने पेट्रोल भरवा रहे एक युवक का अपहरण कर लिया। बदमाश युवक को दक्षिण व दक्षिण पूर्वी दिल्ली में घुमाते रहे और गाड़ी में मारपीट करते रहे। मगर कहीं पर भी पुलिस की नजर उन पर नहीं पड़ी।

विज्ञापन


आरोपियों ने युवक को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और बेहोशी ही हालत में बदरपुर इलाके में फेंक दिया। सरेआम हो रही ये मारपीट पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जीके थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से नवादा जगीनाबाद, वनखड़ीनाथ बरेली, यूपी निवासी मोहम्मद आरिफ (25) दिल्ली में ड्राइवर का काम करता है। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे ग्रेटर कैलाश के हेमकुंड में स्थित पेट्रोल पंप पर फोर्ड फिगो में पेट्रोल भरवाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर स्कॉर्पियो कार में आधा दर्जन से ज्यादा युवक आए और लाठी डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने आरिफ का अपहरण कर लिया और उसे खींचकर अपनी स्कॉर्पियो में डाल लिया।

पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही रजनी नाम की महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपियों ने घायल आरिफ को बदरपुर इलाके के मदनपुर खादर में फेंक दिया था। पीड़ित को पीसीआर ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। आरिफ के शरीर में कई जगह फैक्चर आए हैं।


मामले में पुलिस ने खन्ना, विनोद और आजाद नामक तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि गोहाना, सोनीपत निवासी छह आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी शुरू में पैसे का विवाद बता रहे हैं। मगर पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मारपीट की वजह कुछ और हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed