{"_id":"586e7e284f1c1ba37815ad14","slug":"young-man-shot-in-the-head-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में गोली मारकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 Jan 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर फतेहपुर गांव निवासी युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार देर शाम उसका शव आईआईएमटी कॉलेज के पास कोरोला कार में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण कैलाश अस्पताल में एकत्र हो गए। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव कार में लाकर यहां छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम आईएमआईटी कॉलेज के पास कोरोला कार में युवक का शव पड़े होने की सूचना पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस वहां पहुंची। सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। युवक की जेब व कार से मिले दस्तावेज से उसकी शिनाख्त रामपुर फतेहपुर निवासी अमित (24) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण कैलाश अस्पताल में एकत्र हो गए। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने का प्रयास किया तो गुस्साए लोगों ने पुलिस को अस्पताल से शव ले जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अमित दोपहर 12 बजे घर से निकला था। छानबीन के बाद उसका मोबाइल दोपहर सेे ही स्विच ऑफ होने की जानकारी मिली और अंतिम लोकेशन ईकोटेक-3 में मिली। युवक का शव अकड़ा हुआ मिला। इससे अंदेशा जताया गया कि कई घंटे पहले उसकी हत्या की गई और इसके बाद उसका शव आईआईएमटी कॉलेज के पास छोड़कर हत्यारे फरार हो गए। माता-पिता के इकलौता बेटे अमित ने नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज से बीबीए और दो साल पूर्व दादरी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की थी। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक बेटा है। अमित के पिता को जमीन का मोटा मुआवजा मिला था।
विज्ञापन
अमित के सिर में सटाकर गोली मारी गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। बताया गया है कि अमित को पांच गोलियां मारी गईं। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी देने की बात कही है। जिस स्थान पर कार में अमित का शव मिला। उसके सामने ही कॉलेज के गेट पर सीसीटीवी लगा है। पुलिस नेे हत्यारों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज से यह भी पता चल जाएगा कि वारदात यहां की गई या किसी अन्य जगह हत्या कर शव लाया गया।
वारदात की गहनता से पड़ताल की जा रही है। इसका जल्द खुलासा होगा। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वारदात शव बरामद होने सेे काफी देर पहले हुई है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात कहीं और हुई। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनीष शर्मा, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी