ग्रेटर नोएडाः 100 रुपये के लिए गोली मार दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनारसी गांव निवासी राजेंद्र की गांव में मोबाइल की दुकान है। करीब एक सप्ताह पहले उसकी दुकान पर गांव के बॉबी ने सौ रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराया था। उस समय उसने राजेंद्र को दो दिन बाद रुपये देने की बात कही थी।
शुक्रवार को राजेंद्र अपने पिता सरदार सिंह के साथ दुकान पर बैठा था। दोपहर के बाद बॉबी और उसका भाई दुकान के सामने से निकले। इस पर राजेंद्र ने बॉबी से रिचार्ज के 100 रुपये मांग लिए, जिसके बाद बॉबी ने तमंचे से तीन-चार फायर करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
दुकान से 10 हजार रुपये भी लूट ले गए आरोपी
जब राजेंद्र और उसके पिता सरदार सिंह ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने तमंचे से पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली राजेंद्र के पेट में लग गई। घायल ने किसी तरह खेत में भागकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौडे़ तो आरोपी दुकान से करीब 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
राजेंद्र को परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सरदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कृष्ण और बॉबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।
लेन-देन के विवाद में युवक को गोली मारी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कुलेसरा पुश्ता पर एक युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को पैर में गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया है, जबकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रही है।
हल्दौनी गांव में मूलचंद प्रजापति परिवार के साथ रहता है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को उधार पैसे दिए थे, जिनके लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। आरोपी ने शुक्रवार की देर शाम मूलचंद को पैसे देने के लिए कुलेसरा पुश्ता पर बुलाया। ये जगह पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही है। आरोपी ने युवक के पैर में गोली मार दी।
घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पीड़ित को गंभीर हालत में हल्दौनी मोड़ पर स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूरजपुर इंस्पेक्टर होम सिंह यादव का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित की शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।