प्यार में बना वाहन चोर, अब मिली जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से भागकर शादी करने के बाद उसे ये दिन देखने पड़ेंगे शायद उसने भी नहीं सोचा था।
गर्लफ्रेंड को लेकर घर से भागने वाले युवका का जब खर्चा नहीं चला तो वह गाड़ियां चोरी करने लगा। पुलिस ने इस वाहन चोर को उसके रिसीवर साथी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चोरी की दस बाइक व छह ईसीएम बरामद किए हैं।
प्यार के चक्कर में शातिर लुटेरे बने इस युवक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा।
बिना नंबर प्लेट की थी बाइक
पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन के अनुसार, पुल प्रह्लादपुर थानाध्यक्ष धर्मदवे व एसआई किशोर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम एमबी रोड पर ओखला टी-पाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
यहां पर बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को रोका गया और चालक से बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। जांच में पुलिस को पता लगा कि बाइक चोरी की निकली।
आरोपी की पहचान वेदराम कॉलोनी, पल्ला फरीदाबाद निवासी मनजीत सिंह उर्फ मोटी के रुप में हुई। आरोपी ने बताया कि बाइक ओखला इलाके से चुराई गई थी। पुलिस ने इनसे पूछताछ के बाद रिसीवर पल्ला गांव निवासी राधे श्याम को गिरफ्तार कर लिया।