फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man got dead in greater noida

हत्या कर युवक का शव नाले में फेंका

Tue, 15 Jul 2014 04:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 15 Jul 2014 04:09 AM IST
विज्ञापन
young man got dead in greater noida

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के झांडे बाबा मंदिर के पास नाले से सोमवार सुबह एक युवक का शव सड़ी हालत में बरामद किया गया। शव को भारी भरकम पत्थर से दबाया गया था।

विज्ञापन


आशंका जताई गई है कि हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया, जो पानी में फूलने के बाद उतराने लगा। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

सोमवार सुबह मजदूरों ने तुगलपुर स्थित झांडे बाबा मंदिर के पास नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।  शव में कीडे़ पड़ गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 33 साल है।
विज्ञापन


उसके हाथ पर मां और दिल की आकृति में एमके गुदा है। शरीर पर चोट के कई निशान मिले। हालांकि घाव गोली का है या फिर धारदार हथियार का, इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत
ग्रेनो कोतवाली क्षेत्र के बादौली गांव के पास रविवार रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब खडे़ एक ट्रक में दूूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बदायूं निवासी नन्हे ट्रक लेकर नोएडा से ग्रेटर नोएडा आ रहा था। इस दौरान करीब डेढ़ बजे बादौली के पास खराब खडे़ ट्रक में उसने पीछ से टक्कर मार दी।


हादसे में नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक की बॉडी में फंसे शव को निकाल पाई। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed