फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man gang-rapes with friends of own girlfriend

दोस्तों से कराया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप

Tue, 01 Apr 2014 11:48 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
Young man gang-rapes with friends of own girlfriend

यूं तो 21वीं सदी में हर रोज रिश्ते बनते-बिगड़ते हैं। अब कोई अफेयर होने, या ब्रेक-अप होने में मिनट भर का वक्त नहीं लगता। ऐसे में एक सिरफिर आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को अफेयर तोड़ने की ऐसी सजा दे दिया कि वह जिंदगी भर इसे भुला नहीं पाएगी।

विज्ञापन


दरअसल उस बदमिजाज आशिक ने लड़की की आबरू न केवल लूटी बल्कि दोस्तों को बुलाकर उसका गैंगरेप कराया। वहीं खुद खड़े होकर अश्लील वीडियो बनाता रहा।

इसका खुलासा तब हुआ जब प्रेमी ने अश्लील वीडियो को इंटनेट पर डालने की धमकी देकर लड़की को और डराना चाहा। दरअसल, जब दोस्त लड़की के साथ गैंगरेप कर रहे थे तो प्रेमी ने काफी अश्लील एमएमएस बना लिए थे।

विज्ञापन

कई जगहों पर सिगरेट से दागा

Young man gang-rapes with friends of own girlfriend
प्रेमी ने जब लड़की को ब्लैकमेल करना चाहा तो लड़की ने इसका विरोध कर दिया। लेकिन विरोध करने पर एमएमएस को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। यहीं नहीं उस दिन गैंगरेप करते वक्त विरोध करने पर लड़की के शरीर के कई हिस्सों पर जलती सिगरेट रख दी थी।

इससे लड़की बुरी तरह डर गई थी। लेकिन लड़की ने खुद पर हुए जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई और मामले की सुनवाई के लिए संबंधित थाने पहुंच गई, लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगी।

जब वहां सुनवाई नहीं हुई, तो लड़की ने पुलिस आफिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिकायती पत्र में घटना 20 मार्च की बताई गई है।

साजिश रचकर बुलाया कमरे में

Young man gang-rapes with friends of own girlfriend

लड़की ने बताया कि उसका अपने फ्रेंड से पिछले दिनों झगड़ा हो गया था। बात इस कदर बढ़ गई कि दोनों में बातचीत भी बंद हो गई। इसी बीच एक दिन प्रेमी के एक दोस्त का फोन आया कि प्रेमी सारा मैटर सॉल्व करना चाहता है। इसलिए वह लड़की से मिलना चाहता है।

लड़की से मिलने के लिए उसे शहर आना होगा। कई दिनों से अपने फ्रेंड से अलग रहकर लड़की काफी अकेलापन महसूस कर रही थी। इसलिए उसके दोस्त की बात मान ली। दरअसल, प्रेमी के दोस्तों ने कहा‌ कि अगर वह शहर आ जाती है तो वे सब मिलकर दोनों का समझौता करा देंगे।

इसी की लालच लेकर प्यार की मारी लड़की शहर पहुंच गई। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके सिरफिर आशिक और उसके हैवान दोस्तों ने उसके खिलाफ क्या साजिश रच रख दी है। वह जैसे ही उन लड़कों से मिली उन्होंने तुरंत उसे दबोच लिया और गैंगरेप कर दिया।

विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद की है घटना

Young man gang-rapes with friends of own girlfriend

प्रेमी और उसके दोस्तों ने लड़की को साहिबाबाद बुलाया था। जब वह साहिबाबाद गई तो वहां कमरे पर फ्रेंड और उसके कई दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया और अश्लील एमएमएस बना लिया।

विरोध करने पर क्लीपिंग इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। उसे सिगरेट से भी दागा। साहिबाबाद थाने पहुंची मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब वह पुलिस आफिस आई और शिकायत की।

इस संबंध में इंस्पेक्टर साहिबाबाद उपेंद्र यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनकेसंज्ञान में नहीं है। न ही कोई लड़की शिकायत लेकर आई है। ऐसे मामलों में पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed