{"_id":"5745c0ce4f1c1bb5156928f4","slug":"young-brother-was-returning-home-from-the-shop-killing-at-resisting-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ दुकान से घर लौट रहा था युवक, लूट का विरोध करने पर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के साथ दुकान से घर लौट रहा था युवक, लूट का विरोध करने पर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
मृत युवक पंकज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार देर रात लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। गोली कंधे के पास लगी। युवक के भाई ने उसे सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ फेज-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस रंजिशन हत्या बता रही है, लेकिन प्राथमिक जांच में मामला लूट का लग रहा है।
मूलरूप से पटना निवासी पंकज सेक्टर-110 भंगेल में आशुतोष नाम से किराना स्टोर चलाता था। वह बड़े भाई आशुतोष और परिवार के साथ दुकान के पीछे स्थित मकान में रहता था।
विज्ञापन
देर रात आशुतोष दुकान बंद कर रहा था, जबकि पंकज हाथ में थैला लेकर खड़ा था। थैले में कागजात और करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे। आशुतोष ने बताया कि पल्सर बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके और पंकज से थैला छीनने लगे।
पंकज ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा होने लगी। बदमाश वहां से फरार हो गए, लेकिन थैला नहीं ले जा सके।
राहगीरों की मदद से आशुतोष ने पंकज को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।