{"_id":"76da88dbd908acbe7e8e62284b560363","slug":"women-were-running-a-gang-of-pickpockets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं चला रही थीं जेबकतरों का गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाएं चला रही थीं जेबकतरों का गैंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Aug 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने जेबकतरों के गैंग के 10 सदस्यों को पकड़ा है। गैंग की सरगना महिलाएं हैं। विजयनगर पुलिस ने भी नशीले पदार्थों की तस्कर दो महिलाओं नजमा और सबरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सिहानी गेट एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुराने बस अड्डे पर जेबकतरी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी सूचना रविवार को नुसरत, जुबेदा, शाहिरा, रोहित, फुरकान, बलराम, शाहनवाज, यामीन, सुधीर और शानू निवासी दिल्ली नंदनगरी, शाहदरा और सीलमपुर को पकड़ा है।
विज्ञापन
ये दिल्ली से यहां आकर पुराने बस अड्डे के पासजेब काट लेते हैं। अब तक कई वारदातें कर चुका गैंग रक्षाबंधन पर भीड़ का फायदा उठाने की फिराक में था।
ऐसे करते थे वारदात
सिहानी गेट पुलिस के हत्थे चढ़ी महिलाएं और जेबकतरे भीड़वाली बस में चढ़ते थे। जेब तराशने के बाद एक-एक कर उतर जाते थे। ये गैंग बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय था।
विज्ञापन