फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women teacher sucide: does husband mobile gives any lead?

क्या पति के मोबाइल डिटेल से मिलेगा सुराग?

Tue, 11 Mar 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Mar 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
women teacher sucide: does husband mobile gives any lead?

फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन अंडर पास के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से हुई शिक्षिका की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जीआरपी मृतका के पति की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जीआरपी ने शिक्षिका और उसके पति के मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सेक्टर- 21डी की रहने वाली मनीषा एक निजी स्कूल में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका थी। गत 26 फरवरी को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। उसकी शादी नकुल के साथ एक साल पहले हुई थी। पति नकुल नोएडा की एक दवा कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


घटनास्थल से जीआरपी को मृतका का मोबाइल फोन और  लीड बरामद हुई थी। इसी आधार पर पुलिस का कहना था कि गाना सुनते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मनीषा की मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लड़की मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद पति व ससुर सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था।

जीआरपी थाना  प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि शिक्षिका के पति नकुल की कॉल डिटेल की जांच की गई है। जांच में यह पाया गया है कि नकुल ने अपने मोबाइल से कुछ मैसेज को डिलीट किया है।


मोबाइल के डाटा को रिकवर करने के लिए दोनों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है। हो सकता है कि उससे कोई सुराग हाथ लग जाए। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed