फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women in danger in Noida

नहीं सुरक्षित नोएडा, कहां जाए आधी आबादी?

Fri, 28 Feb 2014 12:03 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Women in danger in Noida

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में वह काम करती है। उसी कंपनी में पड़ोस में किराए पर रहने वाला एक युवक भी काम करता है।

विज्ञापन


युवक ने उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई माह तक दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश का दावा किया है।

विज्ञापन

पड़ोसी ने किया युवती से रेप

Women in danger in Noida

जानकारी के मुताबिक निठारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पड़ोस में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी केसाथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती का मेडिकल करा रही है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी युवती से छह माह से जान पहचान थी। उसके परिजन शादी करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इंकार किया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

ट्यूशन पढ़ने की बच्ची से छेड़छाड़

Women in danger in Noida

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी आठ साल की बेटी ट्यूशन पढ़ने जाती है। बृहस्पतिवार शाम वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गई तो ट्यूटर के भाई ने उसकेसाथ छेड़छाड़ की।

बेटी ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी दी। परिजन आरोपी की तलाश में उसके घर गए लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed