बेटी की रोने की आवाज सुन जागे पड़ोसी, घर का नजारा देख दहल गया लोगों का दिल
कमरे में पंखे से फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या
-नींद से जागने पर बेटी ने मां को लटका देखा तो वह मां से लिपट खूब रोई
-दंपति के बीच झगड़ा भी हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-37 में सर्वेंट क्वार्टर में महिला का शव पंखे से लटका मिला। बेटी जब जागी तो उसकी नजर मां पर पड़ी। बेटी की रोने की आवाज सुनकर पति और पड़ोसी जाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस का कहना है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, जयंती (29) बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली थी। वह सेक्टर-37 के एक मकान में नौकरानी का काम करती थी।
वह घर के सर्वेंट क्वार्टर में अपने दो बेटी और पति के साथ रहती थीं। रविवार रात को जयंती का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों सो गए।
मां से लिपटकर रोने लगी बेटी
पुलिस के मुताबिक रात 1 बजे जब बड़ी बेटी जगी तो उसने देखा कि उसकी मां का शव पंखे से लटका हुआ था। मां को इस हालत में लटका देख उसकी चीख निकल गई। वह मां से लिपटकर रोने लगी।
चीख पुकार सुनकर पति और पड़ोसी जाग गए। पति ने मकान मालिक को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।