फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women beaten for not to vote in panchayat election

वोट न देने पर दबंगो ने की हरिजन महिलाओं को पीटा

Fri, 13 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना Updated Fri, 13 May 2016 01:01 AM IST
सार

  • दो महिलाएं घायल
  • जाति सूचक शब्द कहने का आरोप 

विज्ञापन
women beaten for not to vote in panchayat election
क्राइम

विस्तार

विज्ञापन

पुन्हाना के गांव तुसैनी में पंचायत चुनावों में वोट न देने पर एक दर्जन दबंगों ने दो हरिजन महिलाओं की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर गांव के ही हारून, लुकमान, आरिफ, उसमान, कलसुम, जाहिदा, फातमा, सरीफन, मीना और मकसूद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

हरिजन महिलाओं को अभद्र गालियां देने से संबधित मामले की जांच पुन्हाना के डीएसपी रतन दीप बाली कर रहे हैं। तुसैनी निवासी चंद्रवती ने बताया कि 29 अप्रैल को घर में तारकोल की जरूरत थी। वह सामने रहने वाले हमीद के घर पर तारकोल लेने गई थी। वहां पर हमीद की लडकी कलसुम ने उसको तारकोल देने से मना करते हुए गालियां दीं और भगा दिया।

विज्ञापन

 

जब वह अपने घर पर आ गई तो कुछ समय बाद हारून, लुकमान, आरिफ, उसमान, कलसुम, जाहिदा, फातमा, सरीफन, मीना और मकसूद आदि आए और जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां देने लगे। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की तो वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी सास रामबती ने जब चंद्रवती को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसको भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बार पंचायत के चुनाव में उन्होंने हाजर खां को वोट दिया था। दबंग लोग इसी बात से नाराज थे। पुनहाना के डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है जल्द ही जातिसूचक गालियां देने की धारा भी जोड दी जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed